कटनी नगर: कटनी में खुशियां मातम में बदलीं, खाकी पर बर्बरता का आरोप, जनसुनवाई में पहुंची 'घायल' बारात
कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर में सोमवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शादी समारोह के दौरान पुलिस और बारातियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित करीब 14 लोग घायल हुए हैं। मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में न्याय की गुहार लगाई