बटियागढ़: बिजोरी तिराहे पर दो बाइकों की टक्कर में 2 लोग घायल, राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया
बिजोरी तिराहे पर बुधवार शाम करीब 4.30 बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई घटना में दोनो बाइक चालक घायल हुए जिन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल भेजा गया घायलो में एक मड़ियादो निवासी मुकेश अहिरवार बताया गया जबकि दूसरा करैया निवासी अजय पटेल बताया गया है, हादसे की सूचना पर डायल 100 पुलिस भी मौके पर पँहुची