मैनपुरी: पुलिस लाइन में बने साइबर थाने का मुख्यमंत्री के द्वारा ऑनलाइन किया गया उद्घाटन, पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक रहे मौजूद
बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए जनपद में साइबर क्राइम थाना बनाया गया। जिसका बुधवार को मैनपुरी पुलिस लाइन स्थित साइबर थाने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उद्घाटन किया गया। वहीं पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि की भूमिका में पूर्व कैबिनेट मंत्री व भोगांव से विधायक राम नरेश अग्निहोत्री, डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।