अररिया: अररिया में एलपीजी आपूर्ति सुचारू, हर पंचायत में कंट्रोल रूम और दो एजेंसियों पर की गई छापेमारी
Araria, Araria | May 1, 2026 अररिया जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय कदम उठाए हैं। उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध कराने के लिए जिले की हर पंचायत में पंचायत सरकार भवन और पंचायत भवनों में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।