Public App Logo
Jansamasya
Shortvideo
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

शेखपुरा: 5 जुलाई से चलेगी हावड़ा–राजगीर श्रावणी मेला स्पेशल, शेखपुरा स्टेशन पर होगा ठहराव

MORE NEWS

परीक्षा को लेकर होटल, लॉज,स्टेशन में जांच पड़ताल।

परीक्षा को लेकर होटल, लॉज,स्टेशन में जांच पड़ताल।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 12, 2026

शेखपुरा के वरिष्ठ नेता शंभू यादव के बड़े भाई स्वर्गीय संजय यादव जी के असामयिक निधन के उपरांत इन्दाय स्थित आवास पर पहुंचे। शेखपुरा के विधायक रणधीर कुमार सोनी ने शोकाकुल परिजन से मुलाकात किए।

शेखपुरा के वरिष्ठ नेता शंभू यादव के बड़े भाई स्वर्गीय संजय यादव जी के असामयिक निधन के उपरांत इन्दाय स्थित आवास पर पहुंचे। शेखपुरा के विधायक रणधीर कुमार सोनी ने शोकाकुल परिजन से मुलाकात किए।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 12, 2026

टीकाकरण दिवस के अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन (DHEW) द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

दिनांक 10-07-2026 को कैथमा पंचायत के ग्राम पैगम्बरपुर ( शेखपुरा ) में टीकाकरण दिवस के अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन (DHEW) द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन के जिला मिशन समन्वयक पंकज कुमार वर्मा ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) योजना , बाल विवाह रोकथाम, माहवारी स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही वहां उपस्थित बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता किट ( MHM ) और नई माताओं के बीच बेबी किट का वितरण भी किया गया।
इस मौके पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन से पंकज कुमार वर्मा (जिला मिशन समन्वयक) , रूपेश शर्मा ( लैंगिक विशेषज्ञ ), एनजीओ पी 0 सी 0 आई 0 से मुन्ना कुमार एवं अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

टीकाकरण दिवस के अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन (DHEW) द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। दिनांक 10-07-2026 को कैथमा पंचायत के ग्राम पैगम्बरपुर ( शेखपुरा ) में टीकाकरण दिवस के अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन (DHEW) द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन के जिला मिशन समन्वयक पंकज कुमार वर्मा ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) योजना , बाल विवाह रोकथाम, माहवारी स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही वहां उपस्थित बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता किट ( MHM ) और नई माताओं के बीच बेबी किट का वितरण भी किया गया। इस मौके पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन से पंकज कुमार वर्मा (जिला मिशन समन्वयक) , रूपेश शर्मा ( लैंगिक विशेषज्ञ ), एनजीओ पी 0 सी 0 आई 0 से मुन्ना कुमार एवं अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 11, 2026

शेखपुरा में शोकाकुल परिवारों से मिलने पहुंचे पंचायती राज विभाग मंत्री दीपक प्रकाश।

शेखपुरा जिला के समाज सेवी शंभू यादव के बड़े भाई स्वर्गीय संजय यादव जी के निधन के उपरांत शहर के स्टेशन रोड स्थित इन्दाय आवास पर पहुंचे।शोकाकुल परिजन से मुलाकात किए।

शेखपुरा में शोकाकुल परिवारों से मिलने पहुंचे पंचायती राज विभाग मंत्री दीपक प्रकाश। शेखपुरा जिला के समाज सेवी शंभू यादव के बड़े भाई स्वर्गीय संजय यादव जी के निधन के उपरांत शहर के स्टेशन रोड स्थित इन्दाय आवास पर पहुंचे।शोकाकुल परिजन से मुलाकात किए।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 11, 2026

बरबीघा के हटिया चौक पर प्रशासन का चला डंडा भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हटाया गया अतिक्रमण।

10 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद के सख्त आदेश के बाद हटिया चौक और उसके आसपास के रोड किनारे से अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से हटाया जा रहा है। यह पूरी कार्रवाई सुश्री प्रियंका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी महोदया के नेतृत्व में चलाई गई, जो पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही हैं। अभियान के दौरान हटिया चौक पर सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं, फल विक्रेताओं और फुटपाथी दुकानदारों को हटाया गया। इसके साथ ही, कई स्थायी दुकानदारों द्वारा सड़क की जमीन पर अवैध रूप से निकाली गई पक्की सीढ़ियों, शेड (करकट) और अन्य बाधाओं को भी मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहीं अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने आम जनता और दुकानदारों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि
"सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इसके बाद भी किसी दुकानदार या ठेला संचालक द्वारा दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करने की कोशिश की गई, तो न केवल उनका सामान जब्त किया जाएगा, बल्कि उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।"
मौके पर मौजूद रहे आला अधिकारी
इस बड़े पैमाने पर चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी उपस्थित रहे।
अनुमंडल पदाधिकारी महोदया,
नगर कार्यपालक पदाधिकारी, बरबीघा
थानाध्यक्ष, बरबीघा थाना (सशस्त्र पुलिस बल के साथ)

आम जनता को मिलेगी जाम से मुक्ति
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है। हटिया चौक पर आए दिन सब्जी और फल की दुकानों के कारण भीषण जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे राहगीरों और वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता था। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद अब सड़क पूरी तरह साफ नजर आ रही है, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।

बरबीघा के हटिया चौक पर प्रशासन का चला डंडा भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हटाया गया अतिक्रमण। 10 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद के सख्त आदेश के बाद हटिया चौक और उसके आसपास के रोड किनारे से अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से हटाया जा रहा है। यह पूरी कार्रवाई सुश्री प्रियंका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी महोदया के नेतृत्व में चलाई गई, जो पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही हैं। अभियान के दौरान हटिया चौक पर सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं, फल विक्रेताओं और फुटपाथी दुकानदारों को हटाया गया। इसके साथ ही, कई स्थायी दुकानदारों द्वारा सड़क की जमीन पर अवैध रूप से निकाली गई पक्की सीढ़ियों, शेड (करकट) और अन्य बाधाओं को भी मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहीं अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने आम जनता और दुकानदारों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इसके बाद भी किसी दुकानदार या ठेला संचालक द्वारा दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करने की कोशिश की गई, तो न केवल उनका सामान जब्त किया जाएगा, बल्कि उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।" मौके पर मौजूद रहे आला अधिकारी इस बड़े पैमाने पर चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी उपस्थित रहे। अनुमंडल पदाधिकारी महोदया, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, बरबीघा थानाध्यक्ष, बरबीघा थाना (सशस्त्र पुलिस बल के साथ) आम जनता को मिलेगी जाम से मुक्ति स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है। हटिया चौक पर आए दिन सब्जी और फल की दुकानों के कारण भीषण जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे राहगीरों और वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता था। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद अब सड़क पूरी तरह साफ नजर आ रही है, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 11, 2026