पटना ग्रामीण: अगमकुआं थाना इलाके के भागवत नगर में रेल अधिकारी के घर से लाखों की संपत्ति की हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस
अगमकुआं थाना के भागवत नगर में चोरों ने रेल अधिकारी के बंद घर से सोने के जेवर समेत लाखों की संपत्ति की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घर वाले जब घर पहुंचे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं, घटना की सूचना के बाद अगमकुआं थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।