बहराइच: कपूरथला के पास ऑडिटोरियम निर्माण कार्य का सांसद ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
जिले के सांसद आनंद गौड़ ने नगर स्थित कपूरथला परिसर में निर्माणाधीन आडिटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को तय मानकों और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि आडिटोरियम भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के तहत जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए ताकि इसका संचालन शुरू हो सके।