बेगूसराय: बेगूसराय निबंधन कार्यालय में ज़मीन रजिस्ट्री के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल
बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जमीन रजिस्ट्री के दौरान निबंधन कार्यालय में जमकर हंगामा और मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। और जमकर मारपीट की गई है।आपको बताते चले की बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर के निबंधन कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई।