पंचकूला: पंचकूला कालका हाईवे पर टोल प्लाजा के नजदीक चार दोस्तों के साथ मारपीट, एक युवक ने लगाई 30 तोले सोने की चेन छीनने के आरोप
पंचकूला कालका हाईवे पर आज सोलन से वापस जीरकपुर लौट रहे चार दोस्तों के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर आए करीब आठ लोगों ने मारपीट कर दी। मौके पर डायल 112 भी पहुंच गई दोनों पक्षों को थाने आने के लिए बोला गया। एक पक्ष के ओजस्वी अरोड़ा ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया है कि आरोपियों ने उसकी 30 तोले की सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।