पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 17 स्थित एक घर से इनवर्टर की बैटरी चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 17 की कोठी नंबर 803 से अज्ञात चोर घर में रखे इनवर्टर की बैटरी चोरी करके ले गया। आरोपी की यह करतूत पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें वह बाइक पर बैटरी लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। आरोपी ने हेलमेट रखा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है