गुरुवार को श्री नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी, किशनगंज की अध्यक्षता में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी RSETI ) किशनगंज का जिला स्तरीय आरसेटी कमेटी का विशेष बैठक आयोजित किया गया ।
समीक्षा के क्रम में आरसेटी द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 में चलाई जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं विशेष प्रशिक्षणों पर विस्तृत चर्चा किया गया ।
साथ ही वित्तीय वर्ष 25-26 में 407 बीपीएल प्रशिक्षुओं का क्लेम राशि की स्वीकृति प्रदान की गई एवं एनुअल एक्शन प्लान 2026-27 में 1000 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने के लक्ष्य को सर्वसम्मति से पारित किया गया ।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, वरीय उपसमाहर्ता बैंकिंग,जिला उद्योग केन्द्र, डीपीएम जीविका, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, निदेशक आरसेटी उपस्थित थे।
District Kishanganj
Pothia, Kishanganj | Aug 27, 2026