धनघटा: हैंसर बाजार ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न, विकास कार्यों के लिए ₹9.63 करोड़ का बजट पास किया गया
संतकबीरनगर जनपद के धनघटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड हैंसर बाजार के परिसर में क्षेत्र पंचायत की अंतिम बैठक शांतिपूर्ण व बेहद भावपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कालिंदी चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यकाल की अंतिम बैठक में जहां एक तरफ क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कुल 9.63 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया, वहीं बीवीजी