बरेली: देवबंद से देववृन्द तक घमासान! मौलाना बोले- नाम बदलने से नहीं, रोजगार और रोटी से बदलती है किस्मत
देवबंद का नाम बदलकर देववृन्द किए जाने की चर्चाओं पर मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शहरों के नाम बदलने से नहीं, विकास, रोजगार, शिक्षा और किसानों को सही दाम मिलने से लोगों की जिंदगी बदलती है। उन्होंने शाहजहांपुर और मीरगंज की घटनाओं का जिक्र कर नाम बदलने की राजनीति पर सवाल उठाए हैं।