कुम्भराज: जिले में बारिश के मौसम में सर्प दंश से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को एडवाइजरी जारी की
Kumbhraj, Guna | Jul 6, 2026 गुना जिले में बारिश के मौसम में सर्प दंश की घटनाओं में वृद्धि होने की संभावना को लेकर 6 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। CMHO राजकुमार ऋषिईश्वर ने बताया, सर्प दंश की स्थिति में लोग घबराए नहीं, प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचे। किसी भी झाड़ फूँक या घरेलू उपचार से बचने की सलाह दी है। अस्पताल पहुंचकर समय पर उपचार कराए।