मुरैना नगर: मुरैना स्टेशन बना इंसानियत की मिसाल, पहल परिवार ने जलसेवा में जुटे स्काउट-गाइड का किया सम्मान
मुरैना रेलवे स्टेशन पर भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा संचालित निःशुल्क शीतल पेयजल सेवा शिविर में आज शुक्रवार को सामाजिक संस्था “पहल परिवार” ने जलसेवा में जुटे स्काउट-गाइड एवं सेवाभावियों का सम्मान किया। संस्था ने कैप वितरित किए और स्वयं भी यात्रियों को शीतल जल पिलाया। भीषण गर्मी में यह सेवा शिविर यात्रियों के लिए बड़ी राहत बना हुआ है।