देवघर: डीएवी कास्टर टाउन, देवघर में दो दिवसीय समर कैंप का समापन
गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन देवघर में दो दिवसीय समर कैंप का बड़ी ही धूमधाम और उत्साह पूर्ण वातावरण में बुधवार के दोपहर 2:00 बजे समापन किया गया। समस्त विद्यालय परिसर बच्चों की रंगारंग कार्यक्रम खुशियों एवं रचनात्मक गतिविधियों से गुलजार रहा अंतिम दिन शिक्षकों के द्वारा बच्चों को रचनात्मक कलाएं चित्रकला हस्तशिल्प संगीत नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया।