मांगरौल: माली समाज के मंदिर पर आयोजित बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सुमन का स्वागत, शिक्षा पर दिया गया जोर
Mangrol, Baran | Feb 12, 2025 माली सैनी समाज के मंदिर पर बुधवार को समाज के लोगों ने नगर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सुमन का माल्यार्पण व साफा बंधन कर स्वागत किया।इस अवसर पर समाज की एक मीटिंग आयोजित हुई ।नगर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सुमन ने माता सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा पर जोर दिया इस दौरान माली समाज के हीरालाल सुमन परमानंद अध्यापक अशोक सुमन महेंद्र आदि मौजूद रहे।