मांगरौल: ईश्वर पुरा ग्राम पंचायत के पगारा गांव में जेसीबी मशीन से पेड़ों की कटाई हो रही है, सरपंच ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
Mangrol, Baran | Feb 11, 2025 ईश्वर पुरा ग्रामपंचायत के पगारा गांव के जंगल में पिछले एक सप्ताह से जेसीबी मशीन से पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है।जिसकी वजह से वनसंपदा नष्ट होती जा रही हैं। संरपच हेमराज मीणा ने ग्रामीणों की अगुवाई में पेड़ों की कटाई बंद कराने को लेकर मांगरोल एसडीएम व जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।