मांगरौल: भगवानपुरा बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित भागवत कथा में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Mangrol, Baran | Feb 10, 2025 मांगरोल कस्बे के वार्ड नं एक भगवानपुरा के बालाजी मंदिर परिसर में मूलचंद सुमन की ओर से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्म, की बाल लीलाओं गौर्वधन पूजा,छप्पन भोग का बखान किया गया। इस दौरान पूतना वध का प्रसंग सुनाया।