जशपुर: ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने 27 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से बचाया
जशपुर जिले के थाना लोदाम पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। यह मामला ग्राम भलमंडा क्षेत्र का है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि आरोपी तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। सोमवार की शाम 4 बजे जानकारी के अनुसार लोदाम पुलिस पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान रूपसेरा क