धमदाहा: तूफानी रात ने किसानों की उम्मीदें तोड़ी, फसल हुई चौपट, बिजली व्यवस्था ध्वस्त
धमदाहा :- बुधवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश ने भवानीपुर प्रखंड में तबाही का मंजर खड़ा कर दिया। अचानक बदले मौसम ने जहां किसानों की महीनों की मेहनत को बर्बाद कर दिया, वहीं पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह लड़खड़ा गई। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि खेतों में खड़ी मक्का की फसल बड़े पैमाने पर गिरकर बर्बाद हो गई। इसके साथ ही केला, आम और लीची की फसलों को