जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के निर्देश पर बुधवार को मंडल कारा काको में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की। अभियान का नेतृत्व डीपीआरओ सह प्रभारी एसडीएम सुजीत कुमार ने किया। इस दौरान विभिन्न वार्डों, बैरकों व कार्यालयों की गहन तलाशी ली गई। सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की गतिविधियों व प्रवेश–निकास प्रणाली की समीक्षा की गई।