जबलपुर: मदन महल: कब्र से निकाली ऑटो चालक की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
18 अप्रैल की रात से लापता ऑटो चालक का शव आज बुधवार को शहर के चौहानी श्मशान घाट से कब्र खोदकर निकाला गया। दरअसल, अधारताल निवासी युवक दीपक जो कि ऑटो चालक था। वह 18 अप्रैल की रात 9 बजे घर निकलने के बाद से लापता था, जब परिजन उसे खोजने निकले तो उसका ऑटो लावारिस हालत में घमापुर-भानतैलया पानी टंकी के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने खड़ा मिला।