दमोह: बिलबारी मोहल्ले में फूटी पाइपलाइन, फव्वारे की तरह बहता बहते पानी का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
Damoh, Damoh | Jun 16, 2026 दमोह। शहर के बिलबारी मोहल्ले में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पेयजल सप्लाई की मुख्य पाइपलाइन अचानक फूट जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पाइपलाइन में अधिक दबाव होने के कारण पानी फव्वारे की तरह ऊंचाई तक उछलकर बहने लगा। घटना को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पाइपलाइन फूटने से बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बहता रहा। वीडियो वायरल हो रहा है।