बहोरीबंद: बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में आसमान पर काले बादलों का डेरा, पहली बारिश के इंतजार में किसान
कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील सहित आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों किसान पहली अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जून माह अब समाप्ति की ओर है, लेकिन अब तक मानसून की जोरदार बारिश नहीं होने से खेतों में बुआई का काम शुरू नहीं हो सका है। किसानों ने खरीफ फसलों की बुआई की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।