नवगछिया: मारपीट मामले में एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
रंगरा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।वादी सागर कुमार के आवेदन पर दर्ज कांड संख्या-82/26 (दिनांक 04.04.2026) में बताया गया कि उनके गोतिया मिथुन कुमार सहित 4-5 लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर उनके पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया।