नसीराबाद: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, पांच आरोपियों को एक दिन के लिए सदर थान पुलिस ने रिमांड पर लिया
मंगलवार को शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार गैस टैंकरों से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कर कालाबाजारी करने के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर सौंपने के आदेश दिया है।