दरभा: पानी को साक्षी मानकर 80 जोड़े बंधेंगे वैवाहिक बंधन में, 8 मई को धुरवा समाज करवाएगा सामूहिक विवाह, अब तक 123 शादियाँ हुईं
Darbha, Bastar | May 5, 2026 बस्तर संभाग में आदिवासी परंपराओं की एक अनोखी मिसाल सामने आई है, जहां धुरवा समाज के सामूहिक विवाह में अग्नि नहीं, बल्कि जल को साक्षी मानकर जोड़े सात फेरे लेंगे। 8 मई होने वाले इस सामूहिक विवाह में करीब 80 जोड़े एक साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। अब तक 123 जोड़ों का विवाह करवाया गया है।