ओरमांझी: अंचल कार्यालय में जन समस्याओं को लेकर बीजेपी ने किया प्रदर्शन, बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
ओरमांझी अंचल कार्यालय में जन समस्याओं को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बीजेपी प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान काफी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार में झारखंड भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों का शिकार बनता जा रहा है।