ओरमांझी: रांची के बरियातू पहाड़ी मैदान में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में विशाल जनसभा का आयोजन
रांची के बरियातू पहाड़ी मैदान में रविवार शाम करीब छह बजे वक्फ संशोधन कानून के विरोध में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में देश भर से प्रमुख मुस्लिम नेता, धर्मगुरु और सांसद मौजूद रहे। इस दौरान काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौजूद रहे।