बालोद: 61 साल में तीसरी बार टूटा सदर रोड का कब्जा, जिला बनने के बाद पहली बड़ी कार्रवाई; बालोद शहर में 7 घंटे चला बुलडोजर
Balod, Balod | May 27, 2026 जिला मुख्यालय बालोद में मंगलवार को प्रशासन ने सदर रोड सहित शहर के सबसे व्यस्त मार्गों पर बड़ी अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई की। सुबह 5 बजे से शुरू हुई कार्रवाई दोपहर 1 बजे तक चली, जिसमें घड़ी चौक से लेकर हलधर नाथ चौक होते हुए मधु चौक तक कुल 24 लोगों के दुकान और मकानों के अवैध हिस्सों को जेसीबी मशीन से हटाया गया।