खरीफ वर्ष 2025 में ई-उपार्जन पोर्टल पर 10 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक कोदो-कुटकी के पंजीयन के लिए 30 पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, जो धान उपार्जन के ही पंजीयन केन्द्र हैं। पंजीयन केन्द्रों में लगभग 15 हजार कोदो-कुटकी कृषकों का पंजीयन होना है। उपसंचालक कृषि अश्वनी झरिया ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि निर्धारित पंजीयन केंद्रों में पंजीयन कराए।