बागपत: मंदिर परिसर में पानी की टंकी निर्माण का विरोध, महिलाओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बागपत कलेक्ट्रेट में आरएलडी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रज्ञा बालियान के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को करीब दोपहर 12:30 बजे महिलाओं ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। महिलाओं ने शाहमल कॉलोनी, बिजरोल रोड बड़ौत स्थित मंदिर परिसर के छोटे पार्क में प्रस्तावित पानी की टंकी निर्माण का विरोध किया। उन्होंने बताया कि यहां नियमित पूजा-अर्चना और धार्मि