बिंदकी: बिंदकी के निकट कुंदनपुर में बिजली के शार्ट सर्किट से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में लगी आग, कई हजार रुपए की संपत्ति जली
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के निकट कुंदनपुर गांव में बिंदकी-कुंवरपुर मार्ग में रोड किनारे स्थित शिवलाल कोटेदार के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में शुक्रवार की सुबह लगभग 7:00 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। कोटेदार शिवलाल को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। लोगों ने आग बुझाना शुरू किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पूरी तरह से आग बुझाया।