तिर्वा: इंदरगढ़ पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, नेत्रहीन परिवार और कैंसर पीड़ित की की मदद
Tirwa, Kannauj | Oct 15, 2026 कन्नौज। इंदरगढ़ थाना प्रभारी विनोद कश्यप ने मिशन शक्ति टीम के साथ सपहा गांव पहुंचकर नेत्रहीन परिवार और कैंसर पीड़ित को राशन व जरूरी सामान उपलब्ध कराया। पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। थाना प्रभारी इससे पहले भी कई बार जरूरतमंदों की मदद कर चुके हैं। इस पहल से पुलिस का संवेदनशील चेहरा सामने आया है।