दातागंज: चितरी गांव के पास बाइक टकराने के विवाद में हत्या का आरोप, शादी वाले घर में पसरा मातम, दूल्हे के भाई की हुई मौत
बदायूं जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार बाइक टकराने के बाद हुए विवाद में 24 वर्षीय अजय नाम के युवक की मौत हो गई। मृतक के घर में छोटे भाई लखन की शुक्रवार को शादी है, उसकी बरात बृहस्पतिवार देर शाम गांव से बिहार जानी है। इसी कार्यक्रम के लिए वह जरूरी सामान खरीदने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। लेकिन इस घटना जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।