बाढ़: बाढ़ में करंट लगने से एक किशोर और एक बच्ची घायल: अस्पताल में भर्ती
Barh, Patna | Jun 27, 2026 बाढ़ में शनिवार को करंट लगने से दो लोग घायल हो गए। पहली घटना शहरी गांव की है, जहां पानी के लिए मोटर चालू करते समय एक बच्ची करंट की चपेट में आ गई। वहीं दाहौर गांव में खेत में पटवन करने गए एक किशोर के हाथ पर बिजली का नंगा तार गिर गया,जिससे वह घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में लगभग साढ़े 3 बजे भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।