कोरबा: जिल्गा गाँव के करीब पहुँचा हाथियों का दल, विभाग कर रहा निगरानी
Korba, Korba | Jun 17, 2026 वनमंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में मौजूद 13 हाथियों का दल अब जिल्गा पहुंच गया है.हाथियों को यहां के जंगल में विचरण करते हुए देखा गया है. वन विभाग अब अलर्ट होकर जिल्गा व आसपास के गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधान कर रही है,उन्हें हाथियों के क्षेत्र में आने की जानकारी देते हुए उससे दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है.