जबलपुर: विजय नगर में रिकवरी एजेंसी के नाम पर गुंडागर्दी, दो भाइयों पर जानलेवा हमला, इलाके में दहशत
जबलपुर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई एक खौफनाक वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिंधी कैंप इलाके में रहने वाले दो सगे भाई, साकेत चक्रवर्ती और विकास चक्रवर्ती, पर कथित तौर पर रिकवरी एजेंसी से जुड़े लोगों ने अचानक हमला कर दिया। घटना दोपहर करीब 1:00 बजे की बताई जा रही है, जब दोनों भाई अपने घर के पास ही मौजूद थे।