बैरगनियां: लाल बकैया ने निगल ली दो मासूम जिंदगियां, एक साथ उठीं दो अर्थियां तो फूट-फूटकर रो पड़ा पूरा गांव,स्नान करने गए थे, लौटे न
बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के अशोगी वार्ड संख्या-5 में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। लाल बकैया नदी में स्नान करने गए 12 वर्षीय आलोक कुमार और रवि किशन की डूबने से मौत हो गई। दोनों घर से हंसते-खेलते निकले थे, लेकिन शाम तक उनकी लाशें नदी से बरामद हुईं। शव गांव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। मां-बाप अपने लालों को देखकर बदहवास हो गए। एक साथ दो मासूमों की मौत से