दरभंगा: बाढ़ से निपटने की तैयारी को लेकर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, कई योजनाओं को मिली मंजूरी
समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में दरभंगा जिला के प्रभारी मंत्री मंगल पांडे की अध्यक्षता में बुधवार की शाम 4 बजे बैठक हुई। इसमें संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारी और मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की समीक्षा की गई। मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है। सरकार हर स्थिति में आमजन के साथ खड़ी है। बैठक में कई योजनाओं को मंजूरी भी दी गई।