बेगूसराय: शामहो थाना पुलिस ने 10 लीटर देशी शराब के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
शामहो थाना की पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में शामहो थाना की पुलिस ने कुंदन कुमार एवं वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया.