भादरा: गौशाला प्रांगण में वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम का आयोजन
भादरा की श्री गौशाला में बुधवार को ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण अभियान आयोजित हुआ। अतिरिक्त सहायक कलेक्टर निधी उडसरिया ने जल संरक्षण को राजस्थान के लिए आवश्यक बताया। डॉ. संजीव कौशिक ने ‘कैच द रेन’ थीम पर शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पौधारोपण पर भी जोर दिया गया तथा गौशाला परिसर में त्रिवेणी लगाकर ‘हरियालो राजस्थान’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।