ग्राम बरौदी नकीब निवासी पीड़ित युवक में जानकारी देते हुए बताया कि गांव के दो लोग उसे खेत पर ट्रांसफार्मर में तार जुड़वाने के लिए ले गए थे। इसी दौरान अचानक उसे करंट लग गया था। जिसके चलते इलाज के दौरान उसका हाथ काट दिया गया है। परंतु अब विपक्षी उसका इलाज करने से इन्कार कर रहे हैं। उसने उक्त मामले में दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।