हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू की कार का हुआ एक्सीडेंट, सिर और नाक पर आई हल्की चोट
हनुमानगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू को हल्की चोट आई है। यह घटना तब हुई जब जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू संगरिया से हनुमानगढ़ आ रहे थे। उन्हें तुरंत प्राथमिक के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें सीटी स्कैन के लिए हनुमानगढ़ भेजा गया। हादसे के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू अपनी कार मे अकेले थे।