सहारनपुर: रेलवे कर्मचारी ने कुश्ती कोच पर संगीन आरोप लगाया, सरकारी क्वार्टर में छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला कुश्ती कोच
सहारनपुर में एक रेलवे कर्मचारी ने अंबेडकर स्टेडियम के कुश्ती कोच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारी का दावा है कि कोच उनके सरकारी क्वार्टर में एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला था। विरोध करने पर उसे तमंचा दिखाकर धमकाया गया और बाद में जान से मारने की धमकियां भी मिलीं। पीड़ित ने शनिवार दोपहर 2 बजे एसएसपी से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।