सहायक मीडिया सेल प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने गुरुवार को 4 बजे बताया।कि 15 अगस्त 2023 को रात्रि में जोगियनपुरा गांव में भगवती प्रसाद की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। फरियादी की सूचना पर गोहद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफतार कर चालान न्यायालय में पेश किया जहां अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य से सहमत होते हुए 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।