सहारनपुर: गागलहेड़ी क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाइवे पर सर्विस रोड की मांग को लेकर किसान और एन एच ए आई आमने-सामने
गागलहेड़ी के पास से गुजर रहे दिल्ली देहरादून हाइवे पर हाइवे कंपनी ने जगह जगह बने कट को बंद करने का काम शुरू कर दिया। कंपनी कर्मचारी जब गांव हरियाबांस के पास बने कट को बंद करने पहुंचे तो गांव के किसानों ने सर्विस रोड की मांग करते हुए गुरुवार शाम 5:00 बजे हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का कहना है हम बहुत समय से सर्विस रोड की मांग कर रहे है।