छपरा: जिले भर के मोबाइल धारक के मोबाइल पर आया अलर्ट, दी गयी चेतावनी
Chapra, Saran | Jun 11, 2026 जिले भर के मोबाइल फोन धारकों का मोबाइल गुरुवार की सुबह 7 बजें के लगभग अचानक वाइब्रेंट करनें लगा और अलर्ट की आवाज देने लगा, वहीं स्क्रीन पर मौसम विभाग की चेतावनी दर्ज हो गई। जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। बताया गया कि यह भारत सरकार और मौसम विभाग की आपदा चेतावनी प्रणाली का हिस्सा है, जिसके जरिए संभावित आंधी, बारिश, वज्रपात या अन्य प्राकृतिक आपदाओं की सूचना सी