कराहल: जिला स्तरीय स्वास्थ्य टीम ने सिलपुरी का किया भ्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया, सीएचओ को नोटिस जारी
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा स्वास्थ्य अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर भ्रमण एवं स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों की सतत् रूप से निगरानी किये जाने संबंधी निर्देशो के क्रम में मंगलवार को दोपहर 02 बजे जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ मुकेश मीणा के नेतृत्व में जिला स्तरीय स्वास्थ्य टीम द्वारा विकासखण्ड कराहल के ग्राम सिलपुरी का भ्रमण कर जायजा लिया गया।